Muzaffarpur News: भारोत्तोलन में तिरहुत की निर्जला, स्वीटी और वैष्णवी ने जीते पदक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदरपुर स्थित खेल भवन में आयोजित चारदिवसीय राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल भारोत्तोलन बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें तिरहुत प्रमंडल की खिलाड़ियों ने तीन पदक अपने नाम किए। सारण को 6 और एकलव्य को 4 पदक हासिल हुए। अंडर-17 के 58 किलोग्राम भार वर्ग में सारण की वैष्णवी श्रीवास्तव ने स्वर्ण, एकलव्य की अंजुमन निशा ने रजत और तिरहुत की निर्जला कुमारी ने कांस्य पदक जीता। 63 किलोग्राम वर्ग में सारण की शांभवी श्रीवास्तव प्रथम, दरभंगा की वैष्णवी द्वितीय और मुंगेर की अक्षिता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 69 किलोग्राम वर्ग में एकलव्य की लाडली कुमारी ने स्वर्ण, पटना की जागृति कुमारी ने रजत और तिरहुत की स्वीटी रानी ने कांस्य पदक हासिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.