Muzaffarpur News: भारोत्तोलन अंडर-17 व अंडर-19 बालक टीम जहानाबाद रवाना
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिरहुत प्रमंडल से भारोत्तोलन अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक की टीम राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को जहानाबाद रवाना हो गई। जहानाबाद में 9 से 12 अक्तूबर तक यह प्रतियोगिता है। उपनिदेशक सह जिला खेल अधिकारी राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर को नेहरू स्टेडियम स्थित खेल भवन से रवाना किया।अंडर-17 भारोत्तोलन में रुद्र कुमार जायसवाल, सन्नी कुमार, भानु कुमार, संदीप कुमार, आयुष आर्यन, तन्मय सिंह, रोहित कुमार, आशीष कुमार, टीम मैनेजर दीपक कुमार और अंडर-19 में वाहिद इमरान, वंश कुमार, विशु कुमार, मनीष कुमार, रौनक गुप्ता, उदय कुमार, टीम मैनेजर रोहित कुमार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर करेगा गर्ल्स वेटलिफ्टिंग की मेजबानी
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.