Muzaffarpur News: भारी मात्रा में स्मैक के साथ महिला धंधेबाज धराई
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मिल्की टोला से भारी मात्रा में स्मैक की पुड़िया के साथ महिला धंधेबाज प्रियंका कुमारी को पकड़ा गया है। सूचना के आधार पर रविवार शाम डीआईयू और काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोचा। तलाशी के दौरान महिला के पास और निशानदेही पर 140 पुड़िया स्मैक जब्त की गई। उसे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटा रही है। थानेदार चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.