Muzaffarpur News: भारत माता नमन स्थल के अस्तित्व को बचाने की मांग
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक मोर्चा एवं शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति ने भारत माता नमन स्थल के अस्तित्व को बचाने की मांग डीएम से की है। समिति के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा और अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया कि मुजफ्फरपुर में पहली बार सहारा इंडिया परिवार की ओर से भारत माता नमन स्थल का निर्माण कराया गया था। यह शहर का गौरव रहा है। प्रतिदिन बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान यहां पहुंचते थे। पहले यहां रंग-बिरंगे फूलों के पेड़, पक्षियों की चहचहाहट और शाम में रोशनी से आकर्षण रहता था, लेकिन अब स्थल की स्थिति खराब हो गई है। यह भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा स्टेडियम में फूंके जाएंगे रावण परिवार के पुतले अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.