मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भामा शाह तैलिक वैश्य समिति के महामंत्री मोहन कुमार साह का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के उपाध्यक्ष साहू भूपाल भारती, जिला अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, अमरेंद्र कुमार अमर और सचिता चक्रपाल ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोहन कुमार साह कुशल समाजसेवी एवं संगठनकर्ता थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शतरंज संघ के संस्थापक सदस्य आशीष चौधरी को श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...