मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित श्री राणीसती दादी धाम मंदिर में भाद्रपद अमावस्या महोत्सव का आयोजन 10 और 11 सितंबर को किया जाएगा। 10 सितंबर को दोपहर एक बजे उद्घाटन होगा। शुरुआत मंगलपाठ से होगी। शाम छह बजे मां को छप्पन भोग एवं सवामणी का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे से 27 घंटे की अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। इस दौरान भजनों का कार्यक्रम भी चलता रहेगा।मीडिया प्रभारी आलोक केजरीवाल ने बताया कि 11 सितंबर को सुबह जात-पाटा का आयोजन होगा। शाम सात बजे श्रद्धालुओं को दादी जी के दिव्य शृंगार का दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद वाराणसी से आए पुरोहितों द्वारा महाआरती की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: राणी सती मंदिर में दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव कल से, कई कार्यक्रम ...