मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें मीनापुर विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने पर सहमती जताई।बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक मंडल की मासिक बैठक प्रथम सप्ताह में होगी और पंचायत स्तर पर प्रत्येक महीने के तीसरे सप्ताह में बैठक होगी। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है। मौके पर अजय कुमार गुप्ता, इंदल शर्मा, मणिशंकर शाही, केदार सहनी, ऋतुराज कुशवाहा, जागेश्वर पंडित, इंदल सहनी, राजाबाबू कुशवाहा, अजीत शाही, शंकर प्रसाद, ध्रुव कुमार, नन्दू सहनी, उपेंद्र सिंह, विवेक कुमार, शिवाजी प्रसाद, म...