मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर भाजपा पूर्वी व पश्चिमी जिला की ओर से मंगलवार को कलश वंदन अभियान शुरू किया गया। भाजपा पूर्वी जिला की ओर से मालीघाट स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी को कलश के माध्यम से सभी मंडल अध्यक्षों को सौंपा गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि का जीवन समरसता, भ्रातृत्व एवं सर्वसमाज के कल्याण का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के संदेश वाहक थे संत रविदास : पूर्व मंत्रीकार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मंत्री रमा निषाद, पूर्व एमएलसी गीता राम और प्रदेश 20 सूत्री के सदस्य जगन्नाथ ठाकुर विशिष्ट ...