Muzaffarpur News: भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की सुनाई महिमा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावण मास के पुत्रदा एकादशी पर रविवार को गोला रोड स्थित बाबा कमलेश्वरनाथ शिव मंदिर में भागवत कथा एवं सत्संग का आयोजन हुआ। व्यास पीठ से बाल संत पीयूष गिरि ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य एवं बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।उन्होंने कहा कि भगवान की दो प्रकार की लीलाएं होती हैं नित्य लीला और व्यावहारिक लीला। श्रीकृष्ण अपनी नित्य लीला में सदैव स्थित रहते हैं, लेकिन भगवान की कृपा के बिना कोई भी उस नित्य लीला के रहस्य को नहीं जान सकता। उन्होंने श्रीकृष्ण के प्राकट्य प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने भागवत के दशम स्कंध से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमय वर्णन किया। कथा से पूर्व बाबा कमलेश्वरनाथ का पंचामृत से अभिषेक कर शृंगार किया गया। मौके पर जानकी टीकमणी, सरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.