मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के मानिकपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में मंगलवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक हुई। इसमें पार्टी नेताओं ने सरकारों की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए इसके खिलाफ छह से 15 अगस्त तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया। पदयात्रा के दौरान पार्टी महंगाई, गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और खाद-बीज के बढ़ते दाम सहित बेरोजगारी के मुद्दे को उठाएगी। बताया गया कि नीट पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया जाएगा। भिखारी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जगदीश प्रसाद गुप्ता, राम एकवाली राय, शिवजी प्रसाद और त्रियुग राम मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...