Muzaffarpur News: भाई का कर्तव्य विपत्ति में साथ देना : हनुमान दास
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: सरैया। हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के नरगी जीवनाथ गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। गोरखपुर के सिद्ध संत गोस्वामी हनुमान दास महाराज ने व्यासपीठ से रामचरितमानस के बालकांड के प्रसंगों की व्याख्या करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, प्रेम और पारिवारिक एकता का संदेश दिया।महाराज ने कहा कि ईश्वर ने भाई को विपत्ति में एक-दूसरे का सहारा बनने के लिए बनाया है। लेकिन, आज लोग भाई की विपत्ति बांटने के बजाय उसकी संपत्ति बांटने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। यह समाज और परिवार के लिए चिंताजनक है। कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, प्रेम और कर्तव्यपालन का अनुपम उदाहरण है। कहा कि मनुष्य को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। मौके पर डॉ. एमके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.