मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत के बहादुरपुर गांव के निजी स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार प्रसाद की मौत में नया मोड़ आ गया है। सुनील की पत्नी कामिनी कुमारी ने मामले में अपने दोनों देवर व अन्य पर सुनील के साथ मारपीट करने व जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उसने शनिवार रात थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मामले में सुनील के भाई संजय कुमार व संजीव कुमार के अलावा संजय की पत्नी रागिनी सहित पांच को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कामिनी ने पुलिस को बताया कि सुनील का अपने दोनों भाई संजय एवं संजीव से आपसी विवाद चल रहा था। इसको सुलझाने के लिए तीनों भाई शुक्रवार को संजय के घर में बैठकर आपस में बात कर रहे थे। उस समय संजय का सा...