Muzaffarpur News: भांजी के गले पर ब्लेड से वार, लगे 16 टांके
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के बारमतपुर खबरा गांव में मामा ने अपनी भांजी के गले पर ब्लेड से वार कर दिया। वह बुरी तरह जख्मी हो गई। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता परीक्षण राय के आवेदन पर सोमवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हमले में युवती गंभीर रूप से घायल पिता ने पुलिस को बताया है कि वैशाली के महुआ निवासी आरोपित साला दिलीप कुमार राय दुर्गा पूजा के समय से उनके घर पर रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। बीते रविवार की शाम चार बजे उनकी 18 वर्षीय बेटी रूपा कुमारी घर पर अकेली थी, तब आरोपी दिलीप ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने ब्लेड से गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही बेहोश होकर वह गिर पड़ी। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.