मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: सोमनाथ सत्योम, मुजफ्फरपुर। राज्य की प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासी विभाग के अनुरोध पर अब इन स्मारकों की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को सौंपी गई है। इस संबंध में भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने अधिसूचना जारी की है। विभाग का मानना है कि ऐतिहासिक भवनों का रखरखाव सामान्य निर्माण कार्यों से अलग और विशेष प्रकृति का काम है, जिसके लिए प्रशिक्षित और अनुभवी अभियंताओं की आवश्यकता है, ताकि इसकी प्राचीन मान्यता भी बरकरार रखी जा सके。

स्मारकों की मरम्मत और रखरखाव सचिव ने वरिष्ठ परियोजना अभियंता को निर्देश दिया है कि भवन निर्माण विभाग के कुछ अभियंताओं का चयन कर उन्हें उचित संस्थान में भेजकर विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाए। इससे न केवल वि...