Muzaffarpur News: भटौना में भव्य शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता भटौना मध्य विद्यालय परिसर से रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रियों का जत्था मंदिर परिसर से निकलकर भटौना, बोरवारा, खलीलपुर और रामनगरा होते हुए भटौना शिव मंदिर के समीप कदाने नदी के तट पर पहुंचा। आचार्य रमाशंकर पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलबोझी की गई। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु कलश लेकर श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का ठंडा पानी, शरबत और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।मौके पर मुख्य यजमान मुकेश सिंह, पूजा समिति अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला पार्षद कुंदन कुमार सिंह, मुखिया शिवपूजन सहनी, भाजपा नेता राकेश कुमार गुप्ता, रोशन कुमार और संतोष सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.