Muzaffarpur News: भटकते बालक को पुलिस ने किया परिजनों के हवाले
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने क्षेत्र के टड़वा मझौलिया स्कूल के पास सोमवार रात पुलिस की डायल 112 टीम ने भटके एक 10 वर्ष के बालक को बरामद किया। मंगलवार को उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।डायल 112 के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार पासवान ने बताया कि गश्ती के दौरान टड़वा मझौलिया स्कूल के पास सोमवार रात साढ़े आठ एक बालक खड़ा दिखा। नाम-पता पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वे उक्त बालक को थाने ले आए और पारू पुलिस-पब्लिक ग्रुप पर बालक की फोटो डाल दी। मंगलवार सुबह 11 बजे तक जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसको मुजफ्फरपुर बालगृह में सौंपने आए। इस दौरान सूचना मिली कि उक्त बच्चा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा खखन गांव के रामचंद्र राय का पुत्र नीरज कुमार है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि जानकारी मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.