मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर रविवार रात सूतापट्टी स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। यजमान गोपी कृष्ण नाथानी एवं उनके परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाबा श्याम का आकर्षक शृंगार किया गया। साथ ही राधा-कृष्ण के झूलनोत्सव की भव्य एवं मनमोहक झांकी सजाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, गुरु वंदना एवं बाबा के श्याम के भजनों से हुई। इसके बाद भजन गायक सोहन अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। कोलकाता से आए प्रसिद्ध भजन प्रवाहक विकास झा के सुमधुर एवं भावपूर्ण भजन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सावन महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां मंगला आरती तक कार्यक्रम चलता रहा। इससे पूर्व दिन में श्री श्याम महिला मं...