Muzaffarpur News: भगवानपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला महिला का शव
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर भगवानपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। पोल संख्या 206-सी के पास शव मिलने की सूचना उपस्टेशन अधीक्षक ने रेल पुलिस को दी। इसके बाद रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।पुलिस के अनुसार, उपस्टेशन अधीक्षक पूमरे मुजफ्फरपुर के मेमो के माध्यम से शव मिलने की सूचना दी गई थी। सूचना के सत्यापन के लिए सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां महिला का शव रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर से करीब 200 मीटर आगे पोल संख्या 206-सी के पास मिला, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। रेल थाना मुजफ्फरपुर में यूडी केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.