Muzaffarpur News: भगवानपुर में जलजमाव से मुक्ति के लिए डीएम से मिले विधायक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। भगवानपुर पंचायत में लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। समस्या को लेकर नगर विधायक रंजन कुमार ने बुधवार को डीएम कुमार गौरव से मुलाकात की। विधायक ने जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी और आवागमन में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। डीएम ने मामले में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल की जाएगी। विधायक के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीएम से पहल करने का आग्रह किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.