Muzaffarpur News: भगवानपुर गोलंबर पर ट्रक-कार की टक्कर, लगा जाम
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोलंबर पर सोमवार की शाम ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद गोलंबर से लेकर पुल के दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। दुर्घटना के कारण सड़क के एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से जाम की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा यातायात को सुचारु कराया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब आधे घंटे तक भगवानपुर गोलंबर के आसपास जाम की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.