Muzaffarpur News: ब्लेड से कुर्ते की जेब काट 50 हजार उड़ाये
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कचहरी परिसर में औराई थाना के मटिहानी गांव निवासी रवींद्र कुमार सिंह के कुर्ते पर आठ सितंबर को सब्जी फेंकने के बाद ब्लेड से जेब काट कर 50 हजार रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाना में बुधवार को अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।उसने पुलिस को बताया कि आठ सितंबर को एसबीआई की रेडक्रॉस शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी की थी। इसके बाद वह दोपहर लगभग 12 बजे कचहरी परिसर में पैदल ही जा रहा था। शौचालय के निकट पहुंचने पर किसी ने उसके कुर्ते पर सब्जी फेंक दी। वह कुर्ते पर पड़ी सब्जियों को झाड़ने लगा। इसी दौरान बदमाश कुर्ते की जेब ब्लेड से काटकर 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल कर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.