मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। महदेइयां से गोसाईपुर सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर तोड़ने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ने थानेदार को पत्र लिखकर सहयोग की मांग की है। इससे पहले अमरेंद्र कुमार के वाद पर सुनवाई करते हुए लोक शिकायत विभाग ने स्पीड ब्रेकर हटाने का आदेश दिया है। अमरेंद्र ने बताया कि सड़क पर अनाधिकृत ब्रेकर से दुर्घटना होने और विद्यालय जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...