मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन और तत्कालीन दारोगा पप्पू कुमार के विरुद्ध बुधवार को सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल की गई है। यह परिवाद झिटकहिया निवासी इंदू देवी ने दाखिल की है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। इसके लिए 24 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। इंदू ने परिवाद में कहा है कि उसके पुत्र सन्नी कुमार के नाम की बाइक है। 26 सितंबर 2023 को दारोगा पप्पू ने कई आरोप लगाकर बाइक जब्त कर ली। मोटर यान निरीक्षक ने चालान कर बाइक को मुक्त करने का आदेश दिया। इसके बाद भी थानाध्यक्ष बाइक को मुक्त करने में आनाकानी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- तीन महीने बाद भी नहीं मिला दिव्यांगता प्रमाणपत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...