Muzaffarpur News: ब्रह्मपुरा में बिजली कर्मी की पत्नी से दिनदहाड़े सोने की चेन झपटी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही बिजली कर्मी की पत्नी अल्का कुमारी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। घटना बैरिया-लक्ष्मी चौक रोड में चाणक्यपुरी मोहल्ले स्थित किडनी अस्पताल के पास हुई। छिनतई के बाद बदमाश बैरिया गोलंबर की ओर फरार हो गए।पीड़िता अल्का ने मामले को लेकर ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अल्का ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल से लेकर ऑटो से घर लौट रही थी। चाणक्यपुरी मोहल्ले के मुख्य गेट पर वह ऑटो से उतर चालक को किराया देने के बाद वह गली की ओर बढ़ी। इस बीच पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.