Muzaffarpur News: ब्रह्मपुरा में कोढ़ा गिरोह के शातिर समेत तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में छिनतई व झपटमारी की लगातार वारदात को अंजाम दे रहे कटिहार के कोढ़ा और पश्चिम बंगाल के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सिकंदरपुर में किराए पर कमरा लेकर रुके हुए थे। पुलिस ने पनाह देने वाले मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि कोढ़ा गिरोह के बदमाश अब छिनतई के साथ ही गांजे की तस्करी भी कर रहे हैं। गिरफ्तार शातिरों के पास से पुलिस ने आधा किलो गांजा, छीनी गई एक चेन और तीन मोबाइल फोन जब्त किये हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे ब्रह्मपुरा में एमआईटी कॉलेज के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के क्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.