मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के पीएचईडी परिसर स्थित छोटी काशी मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने माता का तीन चांदी का मुकुट, चार छत्र और दान पेटी चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी आमोद कुमार उपाध्याय ने इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुजारी ने बताया कि 29 जुलाई की रात आठ बजे आरती कर वे घर चले गए थे। 30 जुलाई की सुबह छह बजे एक पीएचईडी कर्मी की पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि मंदिर का गेट टूटा हुआ है। मौके पर जाने पर चोरी की जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...