Muzaffarpur News: ब्रह्मपुरा थाना के पास धंस रहा 50 करोड़ का स्पाइनल रोड
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट से बना 50 करोड़ का स्पाइनल रोड ब्रह्मपुरा थाना के पास धंस रहा है। नाका से लक्ष्मी चौक की ओर आने वाली लेन में चौराहे के पास ही सड़क के बीच में तीन-चार इंच तक धंसान साफ नजर आता है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक कुछ दिनों पहले शुरू हुए धंसान का दायरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। फिलहाल करीब 10 फीट लंबाई और छह-सात फीट चौड़ाई में सड़क धंसी हुई है। धंसान वाले प्वाइंट के किनारे सड़क की ऊपरी सतह पर हल्का-हल्का दरार पड़ने का निशान है। स्मार्ट सिटी के मैनेजर सुभाष कुमार ने बताया कि सड़क की स्थिति को दिखवा लेते हैं। फिर धंसान वाले प्वाइंट को ठीक कराया जाएगा。
सड़क से जुड़े खतरनाक हालात शहर के सरकारी व प्राइवेट बस स्टैंड, स्टेशन के साथ ही जूरन छपरा व अन्य प्रमुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.