Muzaffarpur News: बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार की मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। फकुली थाना के रजला मलंग चौक के पास बोलेरो ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। इसके बाद तेजी से भाग निकला। सोमवार रात हुई इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी स्थानीय अमित कुमार (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि अमित एक फॉर्म में मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करता था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह रात में बाइक से अपने घर लौट रहा था। रजला मलंग चौके के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.