मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। भटौना पंचायत के बोरवारा गांव के वार्ड 13 और 14 के करीब डेढ़ सौ उपभोक्ता बीते एक पखवाड़े से अंधेरे में हैं। करीब 15 पोल का तार शॉर्ट हो जाने के बाद दोनों वार्डों की बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों के बार-बार आग्रह के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पंचायत के उपमुखिया अशोक राय, दीपलाल राय, सिकंदर राय, सुरदीप राय, बालेंद्र सिंह, रघुनाथ राय आदि ने बताया कि बिजली बाधित रहने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जेई राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को तार बदल दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...