मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीएचसी में मोबाइल की रोशनी में मरीज का इलाज करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वार्ड में बेड पर मरीज लेटा है और डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में इलाज कर रहे हैं। मरीज साहिला रामपुर निवासी पूनम देवी (30), विशनपुर जगदीश निवासी अंजली कुमारी (19) और मझौलिया निवासी संतोष कुमार (9) के परिजनों ने बताया कि बिजली कटने के बाद अस्पताल में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। खासकर रात के समय में मरीजों की जांच, इलाज और जरूरी चिकित्सकीय कार्यों में परेशानी होती है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि जेनरेटर और बिजली की समस्या से कई बार विभाग को अवगत कराया जा चुका है। बावजूद समाधान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...