मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बोचहां विधायक बेबी कुमारी से 11 वर्ष पहले मोबाइल पर मैसेज भेज एक करोड़ रंगदारी मांगने के आरोपितों को बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट ने पुलिस पेपर रिसीव कराया। इससे पहले तीनों के विरुद्ध दाखिल चार्जशीट पर विशेष कोर्ट ने संज्ञान लिया था। मामले में अगली सुनवाई पांच नवंबर को होगी। उस दिन तीनों आरोपितों के विरुद्ध आरोप तय के बिंदू पर सुनवाई हो सकती है। आरोप तय होने के बाद आरोपितों के विरुद्ध विशेष कोर्ट में सेशन-ट्रायल चलेगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बोचहां विधायक से एक करोड़ रंगदारी मांगने में तीन पर मुकदमे की मंजूरीआरोपितों के विरुद्ध अदालती कार्रवाई मामले के तीनों आरोपितों के विरुद्ध मंगलवार को आईओ सह एसडीपीओ नगर-एक सुरेश कुमार ने गृह विभ...