Muzaffarpur News: बोचहां में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: बोचहां। हथियार लहराते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा है कि वीडियो बोचहां के किसी इलाके का है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में युवक फिल्मी अंदाज में डायलॉग- 'जिसका बाप शरीफ होता है, उसका बेटा खतरनाक होता है, बच के रहना'- बोलते हुए हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.