मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के करणपुर दक्षिणी के वार्ड-4 में शनिवार देर शाम 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक गांव निवासी जयमंगल सहनी का पुत्र उपेन्द्र सहनी था। उपेन्द्र की पत्नी संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति मुम्बई में प्लंबर का काम करता था।

मौत के हालात बताया कि 10 दिन पहले वह घर आये थे। शनिवार सुबह 6 बजे खाना बनाने को कहकर बांध की ओर चले गए। बताया कि सात बजे चार लोग उसे ऑटो पर लादकर दरवाजे पर आए और कहा कि पीकर बांध पर पड़ा था। बेहोशी की हालत में पति को वे लोग रखकर चले गए। दरवाजे पर ही बेहोश पति को हिलाया डुलाया, लेकिन कुछ बोल नहीं रहे थे। मूंह से झाग आ रहा था। कुछ देर बाद ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया, लेकिन कुछ नहीं हो सका। शाम 6 बजे पूरी तरह शरीर ठ...