Muzaffarpur News: बोचहां में वायरल वीडियो मामले में तीन गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्त
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बोचहां थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़खानी व खिंचकर ले जाने का वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तीन आरोपित को गिरफ्तार किया। इसमें बोचहां के अनुराग कुमार, विशाल कुमार और उज्जवल कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक छात्रा से अभद्र व्यवहार करने और छात्रा के साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो का सत्यापन कर जांच की। आरोपितों की पहचान करने के लिए इलाके में तैनात चौकीदार को थाने पर बुलाकर वीडियो दिखाया गया। चौकीदार से जानकारी और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.