Muzaffarpur News: बोचहां में युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 1 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की देवगण पंचायत के एक गांव से 24 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने थाने में आवेदन देकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, युवती 26 अक्तूबर की शाम 7:30 बजे से लापता है। भाई ने रोहुआ गांव निवासी सुनील भगत और उनके बेटे पर जबरन उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है। फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.