Muzaffarpur News: बोचहां में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौपार गांव में रविवार शाम 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को वहां से ले गए। पुलिस शव की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। मृत युवक गांव के वार्ड नंबर-1 निवासी सुखदेव राम का पुत्र मंजीत कुमार था।ग्रामीणों के अनुसार, मंजीत ने करीब चार माह पहले ही गांव के वार्ड नंबर-6 की युवती से प्रेम विवाह किया था। हाल में पत्नी मायके चली गई थी। रविवार को मंजीत उसे वापस लाने ससुराल गया था, लेकिन उसके साथ लौटने से इनकार करने के बाद वह घर लौट आया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले मंजीत के सोशल मीडिया अकाउंट से आत्महत्या से संबंधित एक वीडियो पोस्ट किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.