Muzaffarpur News: बोचहां में युवक को मारी गोली, बाइक छोड़ भागे बदमाश
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिनदुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक से घर लौट रहे युवक आशिक कुमार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली हाथ में लगी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद ग्रामीणों के खदेड़ने पर बदमाशों की बाइक गिर गई। इसके बाद वे बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से बाइक जब्त कर लिया। साथ ही घायल को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।दहीवन मोहनपुर निवासी आशिक ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के पास बाइक सवार दो युवकों ने साइड से क्रॉस कर अचानक गोली चला दी। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल द्वारा घटनास्थल की सही जानकारी नहीं देने से मामला उलझा है। जब्त बाइक से आरोपियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.