मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित पुरानी दरभंगा रोड पर निषाद द्वार के पास रविवार को सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया और घायल को इलाज के लिए सीएचसी बोचहां में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। उसकी पहचान दरभंगा जिले के मोहनलाल करण के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बोचहां की करणपुर उत्तरी पंचायत में किराए के मकान में रह रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...