Muzaffarpur News: बोचहां में पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । आदिगोपालपुर पंचायत के वार्ड एक और दो में पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को हंगामा किया। वार्ड सदस्य रंगीला देवी ने पीएचडी विभाग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि वार्ड एक स्थित पानी टंकी को चूहे ने कुतर दिया है, जिससे लगातार रिसाव हो रहा है। वार्ड एक और दो के अन्य हिस्सों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे मोटर काम नहीं करता। लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पीएचडी के कनीय अभियंता श्यामसुंदर चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.