Muzaffarpur News: बोचहां में पूर्व सैनिक भरत सहनी को श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बोचहां निवासी दिवंगत पूर्व सैनिक भरत सहनी को रविवार को उनके आवास पर आयोजित सभा में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर गांव और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। शाम 6 बजे जिला पूर्व सैनिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत पूर्व सैनिक को नमन किया और उनके बच्चों एवं परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। इस दु:ख की घड़ी में संघ ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। संघ ने परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में हरसंभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार व रघुनाथ प्रसाद सिंह, सचिव धीरज रंजन, अजय कुमार मिश्रा, पिंकेश कुमार, मनोहर कुमार सिंह, रमेश कुमार सहनी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.