मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- Muzaffarpur News: बोचहां। न्यू मार्केट बोचहां में शनिवार रात पिस्टल लहराते युवक को पुलिस ने दबोच लिया। युवक गरहां थाने के हमीदपुर निवासी संजय राम का 25 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार है। उसके पास से पिस्टल के अलावा तीन गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया है। थानेदार यशवंत मिश्रा ने बताया कि दिवाली पर्व को लेकर बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी दौरान गश्ती दल ने युवक को हथियार लहराते दबोच लिया। थाने पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...