Muzaffarpur News: बोचहां में झाड़ियों में मिला नवजात, एसकेएमसीएच में भर्ती
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । बोचहां। थाना क्षेत्र की उनसर पंचायत के बलिया गांव में मंगलवार सुबह झाड़ी में एक लावारिस नवजात रोता हुआ मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मुखिया सरोज कुमारी व पैक्स अध्यक्ष शशि कपूर उर्फ चरण सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बोचहां पुलिस नवजात को सीएचसी ले गई, जहां से रेफर होने के बाद उसे एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि सुबह टहल रही एक महिला को नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो झाड़ियों में नवजात पड़ा था। नवमी के दिन बच्ची मिलने को कुछ लोग शुभ संकेत मान रहे हैं, तो कुछ कलयुगी मां को कोस रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.