Muzaffarpur News: बोचहां में घर से छह लाख की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: बोचहां। थाना क्षेत्र के तमोलिया गांव वार्ड-10 में शनिवार देर रात चोरों ने घर में सेंधमारी कर 6.5 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी शिवशंकर प्रभाकर ने बताया कि चोरों ने 2 लाख 5 हजार नकद व 30 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बोचहां थाना में आवेदन दिया है। बीते 10 दिनों में चोरी की चौथी वारदात से लोग दहशत में हैं। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.