Muzaffarpur News: बोचहां में करंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर गुदरी बाजार में मंगलवार को अपनी दुकान में काम करने के दौरान करंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र ठाकुर था।परिजनों ने बताया कि महेंद्र अपनी दुकान पर काम कर रहा था। अचानक जनरेटर के तार से उसे जोरदार करंट लगा। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोग और परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बोचहां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। हालांकि, परिजनों ने शव को पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। परिजन रोते-बिलखते शव को अपने साथ लेकर पैतृक गांव चले गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.