मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोदाम पर सड़ा चावल देने और रोस्टर का पालन नहीं करने पर शनिवार को डीलर भड़क गए। गोदाम प्रबंधक की मनमानी को लेकर हंगामा किया। डीलर समी अहमद, प्रशांत कुमार आदि ने बताया कि उपभोक्ताओं को खराब अनाज देने पर कोपभाजन सहना पड़ता है। कुछ चहेते डीलरों को रोस्टर ताक पर रखकर वितरण कर दिया जाता है। विरोध करने पर लाइसेंस रद्द कराने, गलत तरीके से फंसाने की धमकी दी जाती है।फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत राय व सचिव रामपुकार साह ने कहा कि डीलरों की शिकायत जायज है। प्रबंधन को एक समान व्यवस्था रखनी चाहिए और अनाज भी बढ़िया देना चाहिए। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राय, लखींद्र राम, पंकज कुमार आदि थे। इधर, गोदाम प्रबंधक अजय कुमार ने आरोप को गलत बताया। कहा कि डीलरों को अ...