मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: बोचहां। उनसर पंचायत के बलिया निवासी विश्वमोहन कुमार ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से कृषि इनपुट में गड़बड़ी की शिकायत की है। बताया कि इस साल सरकार की ओर से फसल क्षति का मुआवजा सभी किसानों को दिया गया है। पंचायत के कृषि सलाहकार ने उससे मुआवजा दिलाने के नाम पर राशि की मांग की। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इधर, बीएओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...