Muzaffarpur News: बैरिया में महिला के गले से चेन छीनी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाने के बैरिया जयप्रकाश नगर में गली नंबर दो में किराना सामान लेने गई अनीता देवी से बाइकर्स गैंग ने सोने की चेन छीन ली। उन्होंने इसकी एफआईआर अहियापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। अहियापुर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर एसआई राकेश कुमार को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है।अनीता ने पुलिस को बताया है कि वह 26 अगस्त की रात करीब सवा नौ बजे मोहल्ले के किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे। एक अपराधी बाइक से उतरकर उसके पास आया और गले से सोने की चेन झपटकर तेजी से बाइक पर जाकर बैठ गया। इसके बाद दोनों अपराधी बैरिया की ओर फरार हो गए। वह शोर मचाते रह गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.