Muzaffarpur News: बैरिया गोलंबर पर स्मार्ट नाले का 20 मीटर हिस्सा गायब
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैरिया गोलंबर पर स्मार्ट नाले का 20 मीटर हिस्सा गायब हो गया है। अहम पहलू यह है कि इसी जगह से नाले की शुरुआत हुई, पर वर्तमान में स्टार्टिंग प्वाइंट का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। संबंधित दायरे में नाले के ऊपर चारों तरफ एक से डेढ़ फीट तक मिट्टी की सख्त परत जमी है। समानांतर नए नाले के निर्माण के दौरान हुई खुदाई के मिट्टी-मलबे के चलते पानी निकासी बंद हो चुकी है। मौके पर नाले का पता नहीं चलता है। सड़क से ठीक सटे बनाए गए नाले का हिस्सा अब पेट्रोल पंप कॉर्नर से आगे की ओर साफ नजर आता है। फिलहाल सड़क से स्मार्ट नाले के बीच करीब पांच फीट चौड़े हिस्से में पानी लगने के साथ ही कीचड़-फिसलन के बीच रोज दोपहिया व ई-रिक्शा पलट रहे हैं। वहां सड़क किनारे का हिस्सा कटने से गड्ढा हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.