Muzaffarpur News: बैड टच के मामले में स्कूल की एचएम निलंबित
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता छात्रा की शिकायत के बावजूद शिक्षक पर कार्रवाई नहीं करने पर डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी को शुक्रवार को निलंबित किया है। पारू के लालू छपरा मिडिल स्कूल का मामला है। छात्रा की शिकायत के बाद तीन दिन पहले संबंधित शिक्षक को निलंबित किया गया था।डीपीओ को जांच का जिम्मा दिया गया था। जांच में छात्रा से बातचीत के दौरान मामला सामने आया कि उसने बैड टच को लेकर पहले भी कई बार प्रभारी प्रधानाध्यापिका से शिकायत की थी। लेकिन, उसकी बात पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला बढ़ने पर अभिभावकों ने हंगामा किया और थाने पर पहुंचे। इसके बाद शिक्षक पर कार्रवाई की गई। डीईओ ने कहा कि महिला डीपीओ को जांच का जिम्मा दिया गया था। जांच में सामने आया कि प्रभारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.