Muzaffarpur News: बैठक में सीएसडी, ईसीएचएस के मुद्दों पर चर्चा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मोतीपुर इकाई की रविवार को मासिक बैठक सदस्य अरुण कुमार पांडेय के मानिकपुर स्थित आवास पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने की। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बैठक का संचालन किया। बैठक में सीएसडी, ईसीएचएस, पीसीडीए समेत पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने अपनी समस्याओं से संघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने सदस्यों की बातें सुनने के बाद उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल और विचार-विमर्श का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कुढ़नी शाखा का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.